मान गए तुम्हें बापू

मान गए तुम्हें बापू,
सत्य और अहिंसा की ढाल दी तुमने।

हाथ में एक लाठी लेकर निकले थे,
बस अपने सहारे के लिए।

रघुपति राघव राजा राम गाते हुए,
ब्रिटिश हुकूमत को भी झुकाया तुमने।

मान गए तुम्हें बापू

न जाने कितने अनशन किए,
तब जाकर हमें आज़ादी दिलाई तुमने।

मान गए तुम्हें बापू

सरकारों को घुटनों तक लाने का
वज्र-सा अस्त्र दिखाया तुमने,
अनशन की ताकत क्या होती है,
यह पूरे दुनिया को सिखाई तुमने।

मान गए तुम्हें बापू

न तलवार उठाई, न बंदूक चलाई,
फिर भी साम्राज्य की नींव हिला दी तुमने।

सत्याग्रह की राह दिखाकर,
मानवता का संदेश दिया तुमने।

मान गए तुम्हें बापू

भारत माँ का मस्तक ऊँचा किया,
इतिहास में अमर रहे तुम बापू।

मान गए तुम्हें बापू ,
तुमने सत्य और अहिंसा को ही
सबसे बड़ा हथियार बनाया बापू ।

मान गए तुम्हें बापू

*****

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *